कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पंजाब नंबर की बाइक पर आए हमलावर
चंडीगढ़ में कोठी पर फायरिंग, मोहाली होटल मालिक निशाने पर।
-
-
चंडीगढ़ में कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पंजाब नंबर की बाइक पर आए हमलावर
-
घर मालिक का मोहाली में होटल, कॉन्ट्रेक्टर भी बताया जा रहा
चंडीगढ़ में सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। सेक्टर- के एक पॉश इलाके में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक कोठी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमलावर पंजाब नंबर की बाइक पर आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक जिस कोठी पर फायरिंग हुई है, उसका मालिक मोहाली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह एक होटल का मालिक और कॉन्ट्रेक्टर भी है। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर लिए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इस बीच पंजाब में अपराध जगत का खेल से कनेक्शन एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में कबड्डी खिलाड़ियों पर हमले की बढ़ती घटनाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर क्यों विदेशों में बैठे गैंगस्टर अब खिलाड़ियों को टारगेट बना रहे हैं।
-
Author1