क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर साेनीपत की महिला ने गंवा दिए लाखों, पढ़ें पूरी खबर

सोनीपत में एक महिला को साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर शिकार बनाया। क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 4.17 लाख रुपए खाते से उड़ा लिए। मामला साइबर थाना पुलिस तक पहुंचा।

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर साेनीपत की महिला ने गंवा दिए लाखों, पढ़ें पूरी खबर

  • सोनीपत में महिला से साइबर ठगी

  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 4.17 लाख उड़ाए

  • साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की


सोनीपत में साइबर ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बना डाला। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और महिला से उसकी व्यक्तिगत व वित्तीय जानकारी हासिल कर ली। इस जानकारी के आधार पर ठगों ने महिला के खाते से 4.17 लाख रुपए उड़ा लिए।

जानकारी के मुताबिक, सुंदर सांवरी कॉलोनी निवासी रानी को 30 अगस्त को एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर बातचीत शुरू की। रानी उसके झांसे में आ गई और उसने अपना क्रेडिट कार्ड व बैंक अकाउंट डिटेल साझा कर दी।

ठगों ने इन जानकारियों का इस्तेमाल कर फर्जी कागजात के आधार पर खाता खोला और रानी के खाते से 4.17 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। जब महिला को खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई तो उसने तुरंत साइबर थाना पुलिस में शिकायत दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक अधिकारियों से संपर्क कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर पुलिस ने स्पष्ट कहा कि जागरूकता ही ऑनलाइन ठगी से बचाव का सबसे कारगर तरीका है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है।