हरियाणा में आज 12 जिलों में बारिश,पानीपत-सोनीपत में बूंदाबांदी, सुबह-शाम बढ़ी ठंड
हरियाणा के 12 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पानीपत-सोनीपत में बूंदाबांदी हुई, तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा।
हरियाणा के 12 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार
➤ पानीपत और सोनीपत में बूंदाबांदी, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक
➤ प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री नीचे रहा
हरियाणा में मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को प्रदेश के 12 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का दौर छिटपुट रहने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। खास बात यह है कि 28 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पानीपत और सोनीपत में सुबह बूंदाबांदी देखने को मिली। सोनीपत में बूंदाबांदी के दौरान लोग छाता लेकर और सिर ढककर आते-जाते नजर आए।
नारनौल में भी सुबह हल्के बादल छाए रहे। हालांकि प्रदेश में बारिश का असर व्यापक रहने की संभावना नहीं है और यह कुछ स्थानों तक ही सीमित रह सकता है।
सामान्य से करीब 3 डिग्री नीचे रहा तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी अधिकतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि यह सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया।
इसके बाद बालसमंद में 34.1 डिग्री और सिरसा में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से नीचे
रविवार को हरियाणा के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अंबाला में 29.8, हिसार 33.5, करनाल 28, नारनौल 31.5, रोहतक 29.6, भिवानी 31, सिरसा 34, चरखी दादरी 32.7, फरीदाबाद 31.8, फतेहाबाद 32.1, गुरुग्राम 29.9, जींद 29.5, कैथल 29.6, कुरुक्षेत्र 28.4, नूंह 30.9, पलवल 30.8, पानीपत 29, जगाधरी 27.6, पंचकूला 29.7 और रेवाड़ी के बावल में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है।
28 सितंबर के बाद मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 सितंबर के बाद हरियाणा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में भारी बारिश या अन्य गंभीर मौसम की स्थिति की संभावना नहीं जताई गई है।
अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर समाप्त होने के बाद मौसम के शुष्क होने की संभावना है। इसके चलते दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना है।
दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंडक का अहसास
प्रदेश में इस समय मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिन के समय तापमान कई स्थानों पर 30 डिग्री या उससे ऊपर बना हुआ है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। बारिश के बाद मौसम शुष्क होने पर दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
फिलहाल मौसम विभाग ने 28 सितंबर के लिए किसी भी जिले में चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में आज होने वाली बारिश को छिटपुट और हल्की से मध्यम बारिश के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद प्रदेश में मौसम के फिर से शुष्क होने का अनुमान है।
Akhil Mahajan