बर्थडे पर राघव चड्ढा ने शेयर की परिणीति की बेबी बंप फोटोज
परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बर्थडे पर पति राघव चड्ढा ने अनसीन बेबी बंप फोटोज शेयर कीं और लिखा – “शहर की सबसे प्यारी मम्मी को जन्मदिन मुबारक।”
➤परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया
➤पति राघव चड्ढा ने शेयर की अनसीन बेबी बंप फोटोज
➤जन्मदिन पर परिणीति को मिला सबसे बड़ा तोहफा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा के घर बेटे का जन्म हुआ है। यह खुशखबरी परिणीति के जन्मदिन के मौके पर सामने आई, जब उनके पति राघव ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने परिणीति की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई चार अनसीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राघव उन्हें प्यार से चूमते नजर आ रहे हैं।
राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा – “शहर की सबसे नई और सबसे प्यारी मम्मी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से पत्नी और अब हमारे प्यारे बेटे की मां बनने तक का सफर कमाल का रहा है।” यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस और सेलिब्रिटीज ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दीं।
दिल्ली के एक अस्पताल में तीन दिन पहले ही परिणीति ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि, उन्होंने इस खुशखबरी को निजी रखा और केवल परिवार के करीबी लोग ही इसके बारे में जानते थे। राघव ने जन्मदिन के दिन फोटोज शेयर कर ये गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की।
तस्वीरों में परिणीति का मातृत्व ग्लो साफ झलक रहा है। एक फोटो में वह मुस्कुराते हुए बेबी बंप को थामे खड़ी हैं, वहीं दूसरी में राघव प्यार से उसे चूमते नजर आते हैं। फैंस ने इन तस्वीरों को “बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत मैटरनिटी शूट” बताया है।
एक फैन ने कमेंट किया – “जन्मदिन की शुभकामनाएं परिणीति, तुम्हें पहले ही सबसे अच्छा गिफ्ट मिल गया है।” दूसरे ने लिखा – “मातृत्व में तुम्हें देखना बेहद सुंदर है।”
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उनके पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा वहीं रहते हैं। उनके पिता की राय मार्केट में “चोपड़ा ऑटोमोबाइल्स” नाम से दुकान है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, अंबाला से की और बाद में लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ऑनर्स डिग्री प्राप्त की।
हरियाणा सरकार ने परिणीति को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था।
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में हुई थी। यह शादी बॉलीवुड और राजनीति दोनों क्षेत्रों में चर्चित रही थी। राघव आम आदमी पार्टी से पंजाब राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी में पंजाब प्रभारी भी रह चुके हैं।
शादी के बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। कुछ हफ्ते पहले कपल “द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” में पहुंचा था, जहां राघव ने मुस्कुराते हुए कहा था कि “हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे।” अब यह बात सच साबित हुई और दोनों माता-पिता बन गए हैं।
Author1